Friday, 8 February 2013

देश में राजनीति और रास्त्रनीति दोनों करने वाले है ..


  1. हमारे देश में राजनीति और रास्त्रनीति दोनों करने वाले है ..
    पर राजनीति वाले आगे है क्योकि उनके पास पैसो की भरमार है ..
    उनके पास घोटालो के पैसे है ..
    कुछ खुद के घोटाले है कुछ विपक्ष के घोटालो में भागीदारी है ...

    पर इसका ठीक उल्टा है राष्टनीति करने वालो के पास उनके पास देश के
    लिए बड़ी बड़ी योजनाये तो है पर उनके पास सत्ता नही है , ताकत नही है ..
    पैसा नही है , . उनके पास दिखावा नही है ..

    और कुछ लोग भी है जिसके पास ये सब है पर वे सिर्फ अपने लिए सब कुछ कर रहे है ..
    वो इस धन को लेकर ऊपर भी नही जा सकते लेकिन रात दिन टोकरी भरने में लगे हुए है ..

    हम आज चाह कर भी इस भारत को बदल नही सकते है क्योकि हमारा साथ देने वाला कोई नही है ..
    उन लोगो की एक आवाज पर पुलिस से लेकर सेना तक लग जाती है ..लेकिन हमारे साथ तो हमारे
    अपने भी नही है ..
    हम आज निराश जरुर है और हमें ये भी पता है की हमारे देश के लोग जागेंगे पर तबतक तो बहुत देर हो जाएगी .. लुटेरे . देश को लूट कर चले जायेगे और हम निराश अपने घरो में बैठे रहेगे ..
    कब खुलेगी हमारी आँखे ..
    आज हर पार्टी कही न कही से सिर्फ अपने वोट बैंक को इक्कठा करने में लगी हुई है .. उनको सिर्फ किसी तरह उनकी सरकार बनानी है ..
    उनकी सिर्फ अपने महल चमकाने है ..
    पर हमारा मकसद कुछ और है ..
    जब तक हम लोग एक साथ मिलकर खड़े नही होगे कुछ नही हो सकता ..
    इस भारत का निर्माण कभी नही हो सकता ...
    हमारा भविष्य कभी सुरक्षित नही हो सकता ...
    हम सब को एक होना होगा ...

No comments:

Post a Comment