Thursday, 14 February 2013

ये जिन्दगी


·         ये जिन्दगी ही सब कुछ करवाती है ...

कभी चौराहे पर लाकर खड़ा कर देती है ...
कभी मंजिल तक पंहुचा देती है ..

कभी अपनों को मिला देती है ..
कभी दूर लाकर खड़ा कर देती है ..

कभी अपने पराये हो जाते है ..
कभी पराये अपने हो जाते है ...

कभी आसमान पर पंहुचा देती है ..
और कभी बिना सहारे गिरा भी देती है ....

कभी अथाह सम्पति और प्यार मिलता है ..
कभी सबकुछ लुट जाता है ..

कभी सब चाहने वाले होते है ..
कभी रास्ते में आते देखकर दूर हो जाते है ...

कभी हम सोने के लिए तरसते है ..
कभी सोने के आलावा कोई काम नही होता है ..

कभी हाथ में आया सोना भी पत्थर हो जाता है ..
कभी पत्थर सोना बन जाता है ....

अभी देखो क्या -क्या होना बाकी है .....
जिंदगी ही सब कुछ करवाएगी .....

No comments:

Post a Comment